चांदपुर के गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश सरकार के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले में भेजने की शुरुआत की।
नितिन गडकरी ने भी साधा निशाना
इस अवसर पर बोलते हुए भारत सरकार में सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तरप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष विशेषकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
नितिन गडकरी ने इशारों में बताया गुंडा
इसे भी पढ़ें- विकास गुप्ता उर्फ़ रॉकी भी टिकट के प्रबल दावेदार
जहां एक ओर केशव प्रसाद मौर्य ने सपा गठबंधन पर खुलकर छींटाकशी की, वहीं दूसरी ओर नितिन गडकरी ने इशारों ही इशारों में विपक्ष का साथ देने वालों को गुंडागर्दी और विनाश का साथ देने वाला बता दिया।
चुनावी महाभारत शुरू होने वाली है

सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बहुत भाग्यशाली है। उत्तरप्रदेश महान देशभक्तों की, महान आदर्श स्थापित करने वाले महापुरुषों की पावन भूमि है। यहां अभी चुनाव की महाभारत शुरू होने वाली है। और महाभारत ने हमें यह दिखाया है कि आपको सत्य के साथ जाना है या असत्य जाना है। आपको नैतिकता के साथ जुड़ना है या अनैतिकता के साथ जुड़ना है। आपको देश और समाज के साथ कल्याण के मार्ग पर जाना है अथवा गुंडागर्दी और विनाश के मार्ग पर जाना है।
विजय सदैव सत्य और न्याय की हुआ करती है
इसे भी पढ़ें- मोदी के नेतृत्व में विश्वपटल पर भारत ने अपनी एक नई पहचान बनाई है-श्रीमती आभा सिंह
मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि महाभारत के जो आदर्श हमको मिले थे, जो नीतियां और सिद्धांत हमको प्राप्त हुए थे, उसी के आधार पर दुनिया में, समाज में यह सिद्ध हुआ है कि विजय सदैव सत्य और न्याय की हुआ करती है।
रामायण और महाभारत हमारे प्रेरणास्रोत हैं

इससे पहले अपने इसी भाषण में नितिन गडकरी ने कहा कि रामायण और महाभारत हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध लेखक काका कालेलकर ने अपनी एक पुस्तक में लिखा था “जो-जो दुनिया में हुआ है वह सब महाभारत में है और जो दुनिया में नहीं है, वह भी महाभारत में था और महाभारत में है। इस किताब में उन्होंने एक चैप्टर महात्मा विदुर के लिये लिखा था। जिन्हें हर समय न्याय के लिए, एकता के लिए, नैतिकता के लिए जाना जाता है। ।महात्मा विदुर ने ऐसे मापदंड प्रतिस्थापित किये थे कि हजारों वर्षों के पश्चात भी महात्मा विदुर को हम भूल नहीं पाए।
इसे भी पढ़ें- अमृत महोत्सव पर बोले डॉ. अनिल सिंह- सांस्कृतिक राष्ट्र ही भारत है
महाभारत हमारी सांस्कृतिक विरासत
नितिन गडकरी ने हिंदुओं के पौराणिक ग्रन्थ महाभारत की प्रासंगिकता पर बोलते हुए कहा कि महाभारत ऐसा ग्रन्थ है, ऐसा इतिहास है। जो हमारी सांस्कृतिक विरासत है, हमारी ताक़त है। आज भी हमारा समाज, हमारी सामाजिक व्यवस्था है, जो प्रतिस्थापित है। हमारे जीवन मूल्य हमें महाभारत और रामायण से मिलते हैं।
देश धनवान है, जनता गरीब है
नितिन गडकरी ने कहा कि हमारा देश धनवान है, और जनता गरीब है। उन्होंने कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक सही रामराज्य की शुरुआत हुई है। अब देश बदल रहा है, उत्तरप्रदेश भी बदल रहा है।
इसे भी पढ़ें- कमलेश सैनी जी की जब सुनी नहीं गई तो टिकट क्यों?
टोपी वालों से सावधान रहिए
नितिन गडकरी के भाषण से पूर्व बोलते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ जो गठबंधन हुआ है। वह स्वार्थ का गठबंधन है, भ्रष्टाचार का गठबंधन है, गुंडागर्दी का गठबंधन है, भूमाफियाओं का गठबंधन है, उत्तरप्रदेश के निवासियों को पलायन करने के लिए मजबूर करने वालों का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि इन टोपी वालों से सावधान और सतर्क रहिएगा।